Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 493 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 493 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा राहत पहुंचा रहा है। मंगलवार को 1413 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं, जबकि 493 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 174 देहरादून से हैं। इसके अलावा 65 टिहरी गढ़वाल, 60 ऊधमसिंह नगर, 53 हरिद्वार, 47 नैनीताल, 40 उत्तरकाशी, 15-15 पिथौरागढ़ और चंपावत, 13 चमोली, छह बागेश्वर, चार रुद्रप्रयाग और एक अल्मोड़ा में सामने आया है। वहीं, 11 की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47995 हो गई है। हालांकि, इनमें से 38059 मरीज अब तक पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 9122 केस एक्टिव हैं, जबकि 591 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 223 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सरकारी व निजी लैब से 9865 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 9408 मामलों में रिपोर्ट निगेटिव आई है। हरिद्वार में सबसे अधिक 129 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें रोशनाबाद जिला कारागार में संक्रमित मिले 38 कैदी भी शामिल हैं। रुड़की नगर निगम की आयुक्त भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। देहरादून में 113 और लोग कोरोना संक्रमण की चपेट मे आए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments