Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 54 नए मामले, कोरोना संक्रमितों की संख्या...

उत्तराखंड में आज सामने आए 54 नए मामले, कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 298

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 32 मामले नैनीताल में मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 298 पहुंच गई है। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश 943 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। जबकि 1120 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 56 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है। लेकिन तीनों की ही मौत का कारण कोरोना नहीं था। अन्य कारणों से मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज आए मामलों में अल्मोड़ा में पांच, चमोली में तीन, चंपावत में एक, देहरादून में सात, नैनीताल में 32, पौड़ी में एक, टिहरी में तीन और ऊधमिसंह नगर में एक मामला सामने आया है। वहीं, एक मामला निजी लैब में पॉजिटिव पाया गया है।

नैनीताल में दो दिन के अंदर 117 केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में भी हहड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि उत्तराखंड में शनिवार को एक ही दिन में 91 कोरोना मरीज सामने आए थे। वहीं अब राज्य कोई भी जिला कोरोना संक्रमण से अछूता नहीं रह गया है।

जिलेवार संक्रमित मरीजों की आंकड़ा

जिला            संक्रमित मरीज
देहरादून              71
हरिद्वार                14
उत्तरकाशी             10
अल्मोड़ा               12
चंपावत                 08
टिहरी                   09
बागेश्वर                 06
पौड़ी                      07
रुद्रप्रयाग                03
पिथौरागढ़              02
चमोली                  04
नैनीताल               117
ऊधमिसंह नगर      35

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments