Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 338 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 338 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी राहत पहुंचा रहा है। मंगलवार को 600 संक्रमित ठीक हुए हैं, जबकि 338 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 123 देहरादून से हैं। इसके अलावा 55 हरिद्वार, 39 ऊधमसिंह नगर, 32 उत्तरकाशी, 20-20 नैनीताल और पिथौरागढ़, 19 बागेश्वर, नौ चमोली, आठ रुद्रप्रयाग, सात पौड़ी गढ़वाल, तीन-तीन चंपावत और टिहरी गढ़वाल में सामने आए हैं। वहीं, आठ की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 52329 हो गई है, जबकि 42968 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 8414 केस एक्टिव हैं, जबकि 677 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 270 मरीज काज्य से बाहर जा चुके हैं। ।

कोविड केयर सेंटर में चिकित्सक सहित 10 कोरोना पॉजिटिव

उत्तरकाशी जनपद में 59 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अधिकांश कोरोना पॉजिटिव जिला मुख्यालय के आसपास के हैं। जिला कोविड केयर सेंटर में तैनात एक चिकित्सक सहित दस कर्मचारियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आयी है, जिसके बाद कोविड केयर सेंटर को बंद कर वहां भर्ती किए गए सभी कोरोना संक्रमितों को एक होटल में शिफ्ट किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments