Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 400 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 400 नए मामले

देहरादून।  उत्‍तराखंड में कोरोना का रिकवरी रेट जहां सुकून दे रहा है, वहीं मौत के आंकड़े चिंता बढ़ा दे रहे हैं। गुरुवार को राज्‍य में कोरोना के 400 नए मामले आए, जबकि 904 स्‍वस्‍थ्‍य भी हुए। वहीं 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

सबसे ज्‍यादा मामले हरिद्वार 76, देहरादून 70, चमोली 64, नैनीताल 58, ऊधम सिंह नगर 32, उत्‍तरकाशी 23, पिथौरागढ़ 22, रुद्रप्रयाग 19, पौड़ी 13, बागेश्‍वर 10 जबकि तीन मामले टिहरी से आए। वहीं राज्‍य में अबतक 53359 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं, इनमें से 44535 ठीक हुए हैं, जबकि विभि‍न्‍न अस्‍पतालों में भर्ती 702 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 630 मामले आए। एक अच्छी बात ये भी है कि टेस्टिंग की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। उस पर पॉजिटिविटी रेट भी सुकून दे रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी व निजी लैब से 13577 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 12947 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 224 लोग संक्रमित मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 82 व हरिद्वार में 73 नए मामले मिले हैं। उत्तराखंड में अब तक 52959 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 43631 लोग ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 8367 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 273 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments