Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 376 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 376 नए मामले

देहरादून। उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इनमें बीते कई दिनों से देहरादून में सबसे ज्‍यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को राज्‍य में कुल 376 नए मामले आए, इनमें 162 ठीक हुए, जबकि कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्‍यादा 128 मामले देहरादून से आए। इसके अलावा पौड़ी 42, नैनीताल 34, टिहरी 31, चमोली 29, हरिद्वार 28, ऊधम सिंह नगर 22, चंपावत 16, उत्‍तरकाशी 13, बागेश्‍वर 11, रुद्रप्रयाग 10, पिथौरागढ़ 8 जबकि अल्‍मोड़ा से चार मामले आए। वहीं, राज्‍य में अबतक 58024 मामले आ चुके हैं, इनमें से 50982 स्‍वस्‍थ्‍ा हुए हैं, जबकि विभिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती 927 मरीजों की मौत हो चुकी है।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी व निजी लैब से 12051 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 11445 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 165 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं हरिद्वार में 117 और नैनीताल में 94 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इसके अलावा पौड़ी में 48, उत्तरकाशी में 31, अल्मोड़ा में 27, ऊधमसिंह नगर में 25, टिहरी में 22, रुद्रप्रयाग में 19, चमोली में 16, बागेश्वर में 14 और पिथौरागढ़ में 13 नए मामले मिले हैं।

 

छह मरीजों की मौत

प्रदेश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी छह और मरीजों की मौत हुई है। इनमें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट व हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में दो-दो और एम्स ऋषिकेश और मैक्स अस्पताल में एक-एक मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों से 89 मौत और भी रिपोर्ट की गई हैं, जिनकी सूचना अस्पतालों ने विलम्ब से दी है। राज्य में अब तक 924 मरीजों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments