Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 413 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 413 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की मौत का ग्राफ एकबार फिर से बढ़ा है। पिछले चौबीस घंटों में 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई हैं, जबकि 413 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 96 से हैं। इसके अलावा 65 रुद्रप्रयाग, 52 पौड़ी गढ़वाल, 45 टिहरी गढ़वाल, 33 हरिद्वार, 32 नैनीताल, 29 चमोली, 20 उत्तरकाशी, 17 ऊधमसिंहनगर, 11 बागेश्वर, नौ अल्मोड़ा, तीन पिथौरागढ़ और एक चंपावत में सामने आए हैं। वहीं, 152 मरीज ठीक हुए है। प्रदेश में अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 62328 हो गया है, जिनमें से 56923 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 3883 मामले एक्टिव हैं, जबकि 1023 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 499 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी व निजी लैब से 12323 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 11974 मामलों में रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 78 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद मरीजों का कुल आंकड़ा 17 हजार से अधिक हो गया है। वहीं, नैनीताल में 51 व पौड़ी में 49 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा रुद्रप्रयाग में 30, उत्तरकाशी में 24, चमोली व अल्मोड़ा में 19-19, ऊधमसिंह नगर में 15, पिथौरागढ़ में 14, टिहरी में 13 व चंपावत में तीन व्यक्ति संक्रमित पाए गए। बता दें कि प्रदेश में अब तक 61 हजार 915 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 56771 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। वर्तमान में 3634 एक्टिव केस हैं, जबकि 499 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments