Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 386 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 386 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर छह कोरोना मरीजों की मौत और 386 संक्रमित मामले मिले हैं। पहाड़ों में कोरोना संक्रमण का असर कम हुआ है, लेकिन देहरादून जिले में संक्रमितों की रफ्तार बढ़ रही है। वहीं, 388 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 69693 हो गई है।  

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 10179 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 386 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। आज देहरादून जिले में सबसे अधिक 137 कोरोना संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 53, पिथौरागढ़ में 37, हरिद्वार में 35, पौड़ी में 29, ऊधमसिंह नगर में 25, चमोली में 21, टिहरी में 13, बागेश्वर में 13, रुद्रप्रयाग में आठ, अल्मोड़ा में छह, चंपावत में पांच और उत्तरकाशी जिले में चार संक्रमित मामले मिले हैं। 

आज मृतक छह संक्रमित मरीजों में से दून मेडिकल कॉलेज में दो, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में दो, एचएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में एक और सेना अस्पताल पिथौरागढ़ में एक मरीज ने दम तोड़ा है। 

प्रदेश में अब तक 1133 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 388 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 63808 हो गई है। वर्तमान में प्रदेश में विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 4133 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments