Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, रात के तापमान में...

उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, रात के तापमान में आ सकती है गिरावट

देहरादून। उत्तराखंड में शीतलहर अगले चार पांच दिन और बेहाल करेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा।

रात में पारा गिरने के कारण शीतलहर का प्रकोप रहेगा। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान कुछ बढ़ने के कारण शीत लहर से राहत मिलेगी। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। कोहरे के कारण परेशानी और बढ़ेगी।

25 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम का मिजाज 24 दिसंबर को एक बार फिर बदलने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के अनुसार 24 से 26 दिसंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
 
छाया रह सकता है आज घना कोहरा
प्रदेश के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में आज घना कोहरा छाया रह सकता है। इससे हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में ठंड बहुत अधिक बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करने के साथ ही लोगों को ठंड से बचाने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। वहीं, प्रदेश के अन्य इलाकों में भी ठंड बढ़ने का अनुमान है। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शिशुओं, गर्भवतियों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

घना कोहरा होने के कारण विमानों के लिए दृश्यता बेहद कम हो सकती है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव करने और ड्राइविंग के समय विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments