Wednesday, July 1, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में आज से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, श्रमिकों...

उत्तराखंड में आज से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, श्रमिकों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार

देहरादून। प्रदेश में आज से विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (वीबी जी राम जी) लागू की जा रही है। नई योजना के तहत ग्रामीण श्रमिकों को सालभर में 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस योजना को मनरेगा के स्थान पर लागू किया है।

इस योजना के तहत श्रमिकों को ग्रामीण आजीविका, जल संरक्षण और आपदा राहत से जुड़े विभिन्न कार्यों में लगाया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने 11 मई को योजना के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए थे, जबकि उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को इसका गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत श्रमिकों से कुल 318 प्रकार के कार्य कराए जा सकेंगे। इनमें 97 कार्य रिपेयर और मेंटेनेंस से जुड़े होंगे, जबकि 88 कार्य ग्रामीण मूलभूत ढांचे के विकास से संबंधित होंगे।

ग्रामीण आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्यों में 52 नए निर्माण कार्य और 36 पुनर्निर्माण कार्य शामिल किए गए हैं। इसके अलावा योजना के तहत 37 प्रकार के आपदा राहत कार्य, 86 ग्रामीण आजीविका से जुड़े कार्य तथा 107 प्रकार के जल संरक्षण कार्य कराए जाएंगे।

सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ जल संरक्षण, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन को मजबूत करना है। योजना लागू होने से प्रदेश के हजारों ग्रामीण श्रमिकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments