Tuesday, March 10, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर भरभराकर गिरी पहाड़ी, मार्ग बंद

उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर भरभराकर गिरी पहाड़ी, मार्ग बंद

देहरादून।  ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर कौड़ियाला-ब्यासी के बीच एक पूरी पहाड़ी भरभराकर सड़क पर आ गिरी। इससे ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पहाड़ी के सड़क पर गिरने की घटना का वीडियो बना लिया।

दरअसल, ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर तोता घाटी के समीप पिछले कुछ समय से कटिंग का काम चल रहा है, जिससे इस रूट पर ऋषिकेश से श्रीनगर के बीच वाहनों का आवागमन बंद है। मगर, ऋषिकेश से कौड़ियाला के बीच वाहनों का आवागमन जारी है।

रविवार की दोपहर कौडियाला के समीप अचानक एक पहाड़ी भरभरा कर गिर गई। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा नेशनल हाईवे को तोड़ता हुआ गंगा की ओर जा गिरा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में भी कैद कर लिया। पहाड़ी टूटने के कारण मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है, जिससे कौड़ियाला-व्यासी के बीच भी यातायात ठप हो गया है। फिलहाल, मौके पर मार्ग को खोलने का काम जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments