Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट, दोपहर बाद केदारनाथ में हुई...

उत्तराखंड में ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट, दोपहर बाद केदारनाथ में हुई बर्फबारी

देहरादून। सोमवार को उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। देहरादून में धूप और बादलों का खेल जारी रहा। वहीं दोपहर बाद केदारनाथ में बर्फबारी हुई। 

पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल
ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी और ओलावृष्टि के आसार हैं। जबकि, निचले क्षेत्रों में तीव्र बौछारों के साथ ही आंधी चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments