Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कुछ दिन मौसम रहेगा सामान्य,पर्वतीय इलाकों में हल्का पाला व...

उत्तराखंड में कुछ दिन मौसम रहेगा सामान्य,पर्वतीय इलाकों में हल्का पाला व मैदानों में कोहरा रहने के आसार

देहरादून। पश्चिमी विक्षोभ के मार्ग बदलने के चलते फिलहाल दो-तीन दिन प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर के मैदानी इलाकों में घना कोहरा रह सकता है।

मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार, देहरादून में धूप खिली रहने की संभावना है। सुबह व रात को हल्का कोहरा रह सकता है। पर्वतीय इलाकों में हल्का पाला व मैदानों में मध्यम से घना कोहरा रहने के आसार हैं।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पहले पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार को उत्तराखंड पहुंचने की संभावना थी। इसके बाद रविवार को संभावना जताई गई, जिससे प्रदेश में बर्फबारी व बारिश के आसार जताए गए थे। लेकिन, अब पश्चिमी विक्षोभ ने मार्ग बदल लिया है। इसलिए कुछ दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments