Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना के 1043 नए मामले

उत्तराखंड में कोरोना के 1043 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 1043 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक 385 देहरादून से हैं। इसके अलावा 224 हरिद्वार, 214 ऊधमसिंहनगर, 46 नैनीताल, 37 उत्तरकाशी, 36 चमोली, 24 टिहरी गढ़वाल, 23 पौड़ी गढ़वाल, 20 चंपावत, 19 पिथौरागढ़, सात अल्मोड़ा, पांच रुद्रप्रयाग और तीन बागेश्वर से सामने आए हैं। वहीं, 1037 ठीक हुए हैं, जबकि 15 की मौत हुई है। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 33016 हो गया है। हालांकि, इनमें से 22077 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 429 की मौत हो गई है। वर्तमान में 10374 के एक्टिव हैं। इसके अलावा 136 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत 

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला को कोटद्वार बेस चिकित्सालय में भर्ती 72-वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को कोरोना संक्रमण के चलते भर्ती किया गया था। प्रमुख अधीक्षक डॉ.वीसी काला ने बताया कि चार दिन पूर्व सांस की समस्या के चलते बुजुर्ग को बेस चिकित्सालय में भर्ती किया गया। ट्रू-नेट से जांच करने पर बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उनके पुत्र की भी कोरोना जांच की गई, जो पॉजिटिव आई। बताया कि सोमवार को हालत बिगड़ने पर बुजुर्ग को देहरादून रेफर किया जा रहा था, इसी दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments