Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना के 177 नए मामले, 243 मरीज हुए स्वस्थ; 95.52...

उत्तराखंड में कोरोना के 177 नए मामले, 243 मरीज हुए स्वस्थ; 95.52 फीसद पर पहुंची रिकवरी दर

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के 177 नए मामले आए हैं। वहीं 243 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिसके बाद रिकवरी दर 95.52 फीसद पहुंच गई है और सक्रिय मामले घटकर 2101 रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को निजी व सरकारी लैब से 25 हजार, 963 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 25786 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हरिद्वार में सबसे अधिक 56 लोग संक्रमित मिले हैं। देहरादून में 37 की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा नैनीताल में 25, टिहरी में 11, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ में नौ-नौ, ऊधमसिंह नगर में आठ, चंपावत व रुद्रप्रयाग में पांच-पांच, पौड़ी में चार, बागेश्वर व चमोली में तीन-तीन और अल्मोड़ा में दो लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना के तीन लाख, 40 हजार, 255 मामले आए हैं। जिनमें तीन लाख, 25 हजार, नौ व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments