Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1562

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1562

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को प्रदेश में 25 और कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1562 पहुंच गई है। वहीं, इसमें 808 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज आई रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को देहरादून में सात, नैनीताल में छह, हरिद्वार में तीन, टिहरी में दो, उधमसिंह नगर में चार पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments