Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 3093

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 3093

उत्तराखंड । प्रदेश में शनिवार को 45 और कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3093 पहुंच गई है। वहीं, 21 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 2461 सैंपल नेगेटिव मिले हैं। वहीं, 45 सैंपलों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऊधमसिंह नगर जिले में 17 संक्रमित मिले हैं। इनमें छह दिल्ली, एक गुरुग्राम, एक बंगलूरू, एक जयपुर, एक फरीदाबाद, चार संक्रमित संपर्क में और तीन की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। 

देहरादून जिले में आठ संक्रमितों में एक स्वास्थ्यकर्मी, एक बिजनौर, एक बरेली, एक पश्चिम बंगाल, एक दिल्ली, दो संपर्क में और एक कोरोना मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बागेश्वर जिले में छह संक्रमित कानपुर से लौटे हैं।

आज मिले संक्रमित मामले
उत्तरकाशी जिले में पांच संक्रमितों में चार दिल्ली और एक चंडीगढ़ से आया है। नैनीताल जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन दिल्ली और हल्द्वानी मेडिकल कालेज में भर्ती एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अल्मोड़ा जिले में दो संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। हरिद्वार में एक संक्रमित मरीज मध्य प्रदेश से लौटा था। पौड़ी और टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री नोएडा व मुंबई की है। शनिवार को पौड़ी, अल्मोड़ा और टिहरी जिले में 21 संक्रमितों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। प्रदेेश में अब तक 2502 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 

आज मिले संक्रमित

ऊधमसिंह नगर     – 17
देहरादून    – 08
बागेश्वर    – 06
उत्तरकाशी    – 05
नैनीताल    – 04
हरिद्वार    – 01
पौड़ी    – 01
टिहरी    – 01

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments