Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1199

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1199

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 46 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब राज्य में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1199 हो गई है। जिसमें से 309 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज अल्मोड़ा में पांच, चमोली व चंपावत में दो, देहरादून में 15, हरिद्वार व पौड़ी में एक, रुद्रप्रयाग में 14 और टिहरी में छह संक्रमित मिले हैं।

दून अस्पताल में कोरोना संक्रमण फैलता ही जा रहा है। अस्पताल के स्टाफ में लगातार तीन दिन से कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को यहां चार मामले सामने आए। जिसमें अस्पताल की दो स्टाफ नर्स, एक इलेक्ट्रिशियन व अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्टेट कॉर्डिनेटर एनएस खत्री ने इन मामलों की पुष्टि की है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 1156 मामले हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments