Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधउत्तराखंड में छह जिलों के पुलिस कप्तान बदले, 28 पुलिस अधिकारी इधर...

उत्तराखंड में छह जिलों के पुलिस कप्तान बदले, 28 पुलिस अधिकारी इधर से उधर

उत्तराखंड में चुनाव आचार संहिता से ठीक पहले राज्य सरकार ने छह जिलों के पुलिस कप्तान समेत 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

गृह विभाग की ओर से गुरुवार रात जारी सूची के अनुसार,पुलिस मुख्यालय में एसपी अपराध एवं कानून व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहीं श्वेता चौबे एसपी चमोली बनाई गई हैं। एसपी चमोली यशवंत सिंह एसएसपी पौड़ी होंगे। एसडीआरएफ कमांडेंट नवनीत भुल्लर अब एसएसपी टिहरी होंगे, यहां से तृप्ति भट्ट को एसपी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी है। प्रदीप कुमार राय एसपी उत्तरकाशी होंगे जबकि यहां से मणिकांत मिश्रा को सेनानायक एसडीआरएफ भेजा गया है। एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी को 31वीं वाहिनी, रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट नैनीताल के एसएसपी होंगे। मंजू नाथ टीसी अल्मोड़ा के नए एसएसपी बनाए गए हैं। पौड़ी की एसएसपी पी. रेणुका देवी को एसपी अपराध एवं कानून व्यवस्था मुख्यालय बनाया गया है।

हरिद्वार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पद पर तैनात कमलेश उपाध्याय को देहरादून का एसपी देहात बनाया गया है। जबकि, आईपीएस ददन पाल को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार बनाया गया है। प्रह्लाद नारायण मीणा को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय हल्द्वानी से कार्यमुक्त कर पुलिस अधीक्षक सीआईडी एवं सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी नियुक्त किया गया है। निवेदिता कुकरेती को पुलिस अधीक्षक कार्मिक, मुख्यालय बनाया गया है।
चंद्रमोहन को अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ से कार्यमुक्त कर काशीपुर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन में तैनात हरबंस सिंह को हल्द्वानी का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी जगदीश चंद्र को नैनीताल का अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक एसआरबी रेलवे जीआरपी, मनोज कुमार कत्याल हरिद्वार के अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध होंगे। प्रकाश चंद अपर पुलिस अधीक्षक अपराध को उप सेनानायक आईआरबी द्वितीय देहरादून बनाया गया है। अरुणा भारती को उप सेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार से कार्यमुक्त कर अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी और एटीसी में उप सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरजीत सिंह पंवार उप सेनानायक, एटीसी अब उप सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार होंगे। प्रमोद कुमार अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर, को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, मुख्यालय में तैनाती दी गई है।अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर हल्द्वानी, हरीश वर्मा को उप सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में तैनात किया गया है। मिथिलेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध उधम सिंह नगर को उप सेनानायक एसडीआरएफ जौलीग्रांट देहरादून में तैनात किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून देहात स्वतंत्र कुमार सिंह को तबादला अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के पद पर किया गया है। राजेश कुमार भट्ट अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी को यहीं अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना में तैनात किया गया है। विशाखा अशोक भदाणे को सहायक पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से देहरादून में पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। हिमांशु कुमार वर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक देहरादून से कार्यमुक्त कर उधम सिंह नगर में यातायात एवं क्राइम का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments