Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक, अब केवल 18...

उत्तराखंड में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक, अब केवल 18 एक्टिव केस

देहरादून। उत्तराखंड में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। अब राज्य में 42 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 61 है। केवल 18 एक्टिव केस रह गए हैं। डिप्टी एमएस और स्टेट कॉआर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने तीन मरीजों के सही होने की पुष्टि की है।

आज शुक्रवार को ठीक हुए तीनों मरीज दून अस्पताल में भर्ती थे। अब यहां केवल चार मरीज भर्ती हैं। 21 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

राहत की बात ये है कि लगातार तीन दिन से राज्य में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमित कोई मामला नहीं मिला। जांच रिपोर्ट में 481 सैंपल निगेटिव मिले। जबकि 257 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।

प्रदेश में संक्रमण के दोगुना होने की दर 71 दिन
वहीं, प्रदेश में संक्रमण के दोगुना होने की दर 71 दिन हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर, एम्स ऋषिकेश और निजी पैथोलॉजी लैब से 481 सैंपलों की रिपोर्ट मिली है।

किसी भी सैंपल में कोरोना संक्रमण नहीं मिला है। पूरे प्रदेश से 258 सैंपल लांच के लिए भेजे गए हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि तीसरे दिन गुरुवार को भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण दोगुना होने की दर 71 दिन हो गई है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में आठ हजार से अधिक लोग होम क्वारंटीन हैं। जबकि तीन हजार लोग फैसिलिटी क्वारंटीन में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments