Sunday, October 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में दो और कोरोना पाॅजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 50

उत्तराखंड में दो और कोरोना पाॅजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 50

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के 50 संक्रमित मामले हैं। अब तक संक्रमित हुए 50 लोगों में से 26 ठीक हो चुके हैं। 22 मरीज देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जनपद के अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, ग्रीन जोन वाले नौ पर्वतीय जिलों में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दुकानों को खोलने की अनुमति भी सरकार ने दे दी है। यहां दुकानें सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगी।

-उत्तराखंड में दो और कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। ऋषिकेश स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में एक नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है। स्वास्थ्य महानिदेश डॉ. अमिता उप्रेती ने नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि नर्सिंग ऑफिसर यूरोलॉजी विभाग से हैं। वहीं, दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हो गई है।

-रुद्रपुर में लॉकडाउन के दौरान बाहरी राज्यों से चोरी-छिपे आने वाले लोगों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रामपुर से छह लोग बिना परमिशन के रुद्रपुर पहुंच गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें 14 दिन क्वारंटीन कर दिया है।  

-चंपावत ग्रामीण क्षेत्रों में मिली रियायत के बाद पाटी में जूते की दुकान में खरीददारी के लिए पहुंचे। वहीं, हल्द्वानी इंदिरा नगर में राशन खरीदने के लिए लोगों की लगी लाइन लग गई।

-बारिश के कारण देहरादून में आज लोगों की आवाजाही सुबह से ही कम दिखी। सब्जी मंडी में भी लोग सामान लेने नहीं पहुचे। वहीं पुलसकर्मी में भी छाता ओढ़कर ड्यूटी करते नजर आए।

– ग्रीन जोन में शामिल होने के कारण चंपावत समेत कई पहाड़ी जिलों में मिली छूट के बाद आवश्यक सामग्री की दुकानों के अतिरिक्त कुछ अन्य दुकानें भी सुबह से खुल गई। साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण बाजार में अन्य सामान की काफी कम दुकानें खुली हैं। जो दुकानें खुली, उनमें व्यापारी साफ-सफाई करवाते नजर आए। हालांकि लोग ज्यादा नहीं पहुंचे।

– रानीखेत में आज सुबह दुकानें नहीं खुली। लोग पहुंचे तो पुलिस कहा कहना था कि जिला प्रशासन के पास अभी कोई आदेश नहीं पहुंचा है। जो दुकानें खुली भी थीं उन्हें पुलिस ने बंद करा दिया।

– ग्रीन जोन में आने के बाद भी चमोली जिले के गोपेश्वर में आज भी सुबह साढ़े नौ बजे तक दुकानें नहीं खुली। इक्का दुक्का लोग ही चहलकदमी करते नजर आए।

-हरिद्वार के मेला अस्पताल में भर्ती तीन संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इनमें एक पनियाला, दूसरा पांवधोई, तीसरा भगवानपुर के मानकपुर माजरा है।  अब यहां पांच मरीज रह जाएंगे जिनका इलाज चल रहा है। जिनमें दो मरीजों की एक बार की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिनमें एक महिला मानकपुर माजरा की तो दूसरा हाथरस का मजदूर है। इनके सैंपल दोबारा से लिए जा चुके हैं। मेला अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर राजेश गुप्ता ने बताया कि टीम के प्रयास और मरीजों के सहयोग करने से मरीज ठीक हो गए हैं। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि हरिद्वार जनपद भी ज्ल्द ही रेड जोन से बाहर होकर ग्रीन जोन में शामिल हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments