Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 को होगा, आज हुई...

उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 को होगा, आज हुई अधिसूचना जारी

देहरादून। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कल यानी बृहस्पतिवार को होगा। बुधवार को चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। नया प्रदेश अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने जाने की पूरी संभावना है। चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से आरंभ होगी। माना जा रहा है कि दोपहर ढाई बजे तक नए प्रदेश अध्यक्ष की विधिवत घोषणा हो जाएगी।

चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह और केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज देहरादून पहुंच जाएंगे। उन्हीं की देखरेख में बृहस्पतिवार को चुनाव प्रक्रिया आरंभ होगी। सुबह 11 बजे से प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चुनाव में विधानसभा स्तर पर चुने गए 70 प्रांतीय पार्षदों, 14 जिला अध्यक्षों, समस्त प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों और प्रदेश सरकार के मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।

हालांकि सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की प्रबल संभावनाएं हैं, लेकिन मतदान की स्थिति होने पर 70 प्रांतीय पार्षद व 14 जिलाध्यक्ष चुनाव में भाग लेंगे। अनुमान है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में 200 से अधिक पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के मौजूद रहने की संभावना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments