Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में फिर बदला मौसम, 28 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर...

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, 28 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर येला अलर्ट जारी

उत्तराखंड में सितंबर महीने के आखिरी दिनों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 28 सितंबर तक राज्यभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं मंडल को लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 सितंबर को पहाड़ी क्षेत्रों, विशेषकर कुमाऊं में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार पड़ने की संभावना है। 27 सितंबर को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तीव्र और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 28 सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तीव्र या भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद अगले दो दिनों में मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments