Saturday, August 22, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो...

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में आज से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 22 अगस्त को देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार 21 से 25 अगस्त के बीच संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने, सड़क एवं राजमार्ग बाधित होने, नदी-नालों के उफान पर आने तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

विभाग ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और यात्रियों को मौसम व सड़क की स्थिति को देखते हुए सावधानीपूर्वक यात्रा करने की सलाह दी है। आकाशीय बिजली और गरज-चमक के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments