Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में फिर से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में फिर से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में प्री मानसून शावर का दौर तेज हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों की आंख-मिचौनी के बीच वर्षा व ओलावृष्टि का क्रम बना हुआ है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया। ओले बरसने के कारण शहर के कई स्थानों पर नुकसान की सूचना है। जबकि, भारी वर्षा के कारण चौराहों में जलभराव हुआ।

उधर, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भी हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन प्रदेश में भारी वर्षा-ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को दोपहर बाद दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली और बौछारें पड़ने लगीं। जिसके बाद वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी होने लगी। शहर में करीब डेढ़ घंटे से अधिक देर तक वर्षा और ओलावृष्टि हुई।

ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में वर्षा हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की आशंका है।

निचले इलाकों में 70 से 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्री-मानसून शावर तेज हो गए हैं। अगले एक सप्ताह तक तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं।

ऐसा है तापमान

शहर                 अधिकतम               न्यूनतम

  • देहरादून                 33.4                    20.6
  • यूएस नगर              36.2                    22.2
  • मुक्तेश्वर                 22.2                    12.9
  • नई टिहरी               24.0                    11.4
  • मसूरी                     20.3                    11.5
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments