Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे समेत कई...

उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे समेत कई रास्ते बंद

देहरादून | उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। जगह-जगह भूस्खलन ने परेशानी बढ़ा दी है। ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे नागणी के पास बंद हो गया है। हाईवे पर रविवार शाम करीब पांच बड़ी संख्या में बोल्डर गिर गए थे। फिलहाल बोल्डर हटाने का काम जारी है।

वहीं, यमुनोत्री हाईवे भी राणा चट्टी के पास बोल्डर और मलबा आने से बंद है। बारिश के कारण हाईवे पर बार-बार मलबा और बोल्डर आ रहे हैं। उधर, चमोली जिले में रातभर हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह बदरीनाथ हाईवे भी मलबा आने से क्षेत्रपाल में बंद हो गया है।

घाट-नंदप्रयाग सड़क भी नंदप्रयाग से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर बंद है। गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ और गोपेश्वर-पोखरी सड़क भी जगह-जगह पर बंद है। इसके कारण ग्रामीणों और बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

मसूरी में भूस्खलन से कई मार्ग बंद
पहाड़ों की रानी मसूरी में भी लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मसूरी देहरादून मार्ग पर कोलू खेत में पानी वाले बैंक के पास भूस्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी हो रही है।

डीएम आशीष श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जल्द मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। मसूरी-देहरादून मार्ग, मसूरी-कैंपटी मार्ग, मसूरी-टिहरी मार्ग पर कई जगह मलबा आने से आवाजाही खतरे से भरी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments