Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू

उत्तराखंड में बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण (Covid-19) से बचाव के लिए संचालित टीकाकरण अभियान के तहत अब बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। उत्तराखंड में आज से 45 से 60 आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है। चयनित बूथों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। फिलहाल, सरकारी अस्पतालों में ही टीकाकरण किया जा रहा है। राजधानी दून में दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में टीकाकरण किया जा रहा है। 

आपको बता दें कि 60 साल से ऊपर के लोगों को केवल पहचान पत्र लाना है। उन्हें किसी बीमारी का प्रमाण पत्र लाने की जरूरत नहीं है, जबकि 45 से 60 साल वाले लोगों को बीमारी का प्रमाण पत्र लाना जरूरी है। केंद्र से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार तीसरे चरण में 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और 45 से 59 आयु वर्ग के उन लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, जो पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं। इसके लिए केंद्र ने अलग से सॉफ्टवेयर तैयार किया है।

आधार कार्ड के साथ ही मतदाता पहचान पत्र या अन्य आइडी से टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश की कुल आबादी के आधार पर 60 साल से अधिक आयु और 45 से 59 आयु वर्ग के लोगों का अनुमानित संख्या का आकलन किया है। इस वर्ग के लोगों की संख्या प्रदेश में 20 लाख से अधिक हो सकती है।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments