Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में मौसम बदल रहा करवट, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में हुई...

उत्तराखंड में मौसम बदल रहा करवट, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में हुई हल्की बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम करवट बदलने लगा है। बीतेे रोज दोपहर बाद चार धाम में आसपास की पहाड़ि‍यों पर हिमपात हुआ। वहीं बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी हल्की बर्फबारी हुई। बदरीनाथ में यह सीजन की पहली बर्फबारी है, जबकि केदारनाथ में दूसरी बार बर्फ गिरी है। इससे धामों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को निचले स्थानों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में कमी आई है, लेकिन अधिकतम तापमान अब भी सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। विभाग के अनुसार फिलहाल आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना कम ही है। रविवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के आसपास की पहाड़ियों पर हिमपात हुआ, वहीं गोमुख में अच्छी बर्फबारी के समाचार हैं। दूसरी ओर कुमाऊं में भी पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा और नंदा देवी चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments