Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में मौसम साफ, सोमवार से मैदानों में शीत लहर की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम साफ, सोमवार से मैदानों में शीत लहर की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और तापमान में इजाफा हो रहा है, जिससे कड़ाके की ठंड से राहत है। हालांकि, पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा जरूर दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीत लहर चल सकती है। इससे कंपकंपी बढ़ने की आशंका है।

शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में  चटख धूप खिली, जिससे दिन में ठंड का अहसास नहीं हुआ। सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है। उधर, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बनी हुई हैं। उत्तरकाशी जिले में अब भी कई गांव का संपर्क कटा हुआ है। हालांकि, चमोली और रुद्रप्रयाग में हालात सामान्य हैं। देहरादून स्थित राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने पर्वतीय क्षेत्र में पाला और मैदानों में कोहरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। जबकि, सोमवार से पारे में गिरावट के साथ ही शीत लहर चलने की आशंका जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments