Saturday, November 7, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में लोअर पीसीएस के 54 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी,...

उत्तराखंड में लोअर पीसीएस के 54 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, छह नवंबर से आवेदन शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस)-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत विभिन्न विभागों में 54 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया छह नवंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर अधिकारी और गन्ना विकास निरीक्षक समेत विभिन्न पद शामिल हैं।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 166.36 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 76.36 रुपये शुल्क देना होगा।

19 शहरों में होगी प्रारंभिक परीक्षा

लोअर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश के 19 शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, खटीमा, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार और रुद्रप्रयाग शामिल हैं।

प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की होगी। इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को परीक्षा हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।

मुख्य परीक्षा 600 और साक्षात्कार 75 अंकों का

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मुख्य परीक्षा में चार प्रश्नपत्र होंगे। पहला प्रश्नपत्र भाषा एवं सामान्य हिंदी का 100 अंकों का होगा। दूसरा निबंध का होगा, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। तीसरा सामान्य अध्ययन-प्रथम और चौथा सामान्य अध्ययन-द्वितीय का होगा। दोनों प्रश्नपत्र 200-200 अंकों के होंगे। इस तरह मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी। इसके बाद 75 अंकों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

किस पद के कितने पद

पदनाम पद संख्या
नायब तहसीलदार 13
आबकारी निरीक्षक 04
पूर्ति निरीक्षक 02
विपणन निरीक्षक 20
श्रम प्रवर्तन अधिकारी 05
कर अधिकारी 05
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक 01
गन्ना विकास निरीक्षक 04
कुल 54

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 06 नवंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026
  • आवेदन पत्र में संशोधन: 03 से 12 दिसंबर 2026
पीसीएस-जे का परिणाम जारी, वंशिका गहलोत ने किया टॉप

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार शाम पीसीएस-जे परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया। परीक्षा में वंशिका गहलोत ने पहला स्थान हासिल किया है। परिणाम की खास बात यह रही कि सफल हुए कुल आठ अभ्यर्थियों में सात बेटियां शामिल हैं। इस तरह न्यायिक सेवा परीक्षा के परिणाम में बेटियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments