Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या पहुंची 1217, 346 हो चुके स्वस्थ

उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या पहुंची 1217, 346 हो चुके स्वस्थ

देहरादून। प्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या बढ़ने की अच्छी खबरें भी आने लगी हैं। प्रदेश में अभी तक कोरोना के 1217 मामले आए हैं। जिनमें 346 स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को 50 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। साथ ही 47 मरीज कोरोना से जंग जीत डिस्चार्ज हुए हैं। फ्लाइट से दून लौटे चार लोगों और महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

प्रदेश में अभी तक कोरोना के 1217 मामले आए हैं। जिनमें 346 स्वस्थ हो चुके हैं। पांच मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं, जबकि कोरोना संक्रमित ग्यारह लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में 855 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को डिस्चार्ज हुए लोगों में 16 हरिद्वार, 11 चमोली, 9 देहरादून, चार अल्मोड़ा, तीन रुद्रप्रयाग, दो नैनीताल और पौड़ी व बागेश्वर से एक-एक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments