Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में सल्ट उपचुनाव होगी तीरथ की पहली अग्नि परीक्षा,भाजपा-कांग्रेस झोंकेंगी ताकत

उत्तराखंड में सल्ट उपचुनाव होगी तीरथ की पहली अग्नि परीक्षा,भाजपा-कांग्रेस झोंकेंगी ताकत

उत्तराखंड में सल्ट उपचुनाव के रूप में तीरथ सरकार के पहली परीक्षा अब काफी करीब आ गई है। चुनाव आयोग अब किसी भी समय सल्ट में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है। भाजपा कांग्रेस में उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सल्ट उपचुनाव की प्रक्रिया 12 मई से पहले पूरी की जानी है। इस बीच चुनाव आयोग बंगाल सहित अन्य राज्यों में चुनाव कार्यक्रम घोषित करचुका है, जिसकी मतगणना दो मई को होनी है। समझा जा रहा है कि आयोग सल्ट उपचुनाव अप्रैल में सम्पन्न करवा, मतगणना दो मई को रखवा सकता है। इस लिहाज से उपचुनाव की घोषणा अब किसी भी समय हो सकती है। उपचुनाव तीरथ सरकार की पहली चुनावी परीक्षा भी होगी, जो कुछ महीने बाद पड़ रहे आम चुनावों के लिहाज से अहम होंगे। बता दें कि 23 मार्च से नामांकन, 17 अप्रैल को मतदान और 02 मई को मतगणना होगी।भाजपा में इस सीट पर पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के परिजनों को टिकट दिए जाने के कयास लग रहे हैं। एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि खुद सीएम तीरथ सिंह रावत ही सल्ट के जरिए विधानसभा का रास्ता तय कर लें। इधर, कांग्रेस में पूर्व विधायक रणजीत रावत के पुत्र विक्रम रावत और पिछले चुनाव में प्रत्याशी रही गंगा पंचोली की दावेदारी सामने आ रही है।आम आदमी पार्टी ने सल्ट उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। पहले माना जा रहा था कि आप सल्ट उपचुनाव के जरिए, उत्तराखंड में चुनावी राजनीति की शुरुआत कर सकती है। इसके लिए पार्टी ने कमेटी का गठन भी किया था, लेकिन अब विचार विर्मश के बाद पार्टी ने उपचुनाव के बजाय अब कुछ महीने बाद होने वाले आम चुनाव में ही जोर लगाने का निर्णय लिया है। आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के मुताबिक इस बारे में सर्वसम्मत निर्णय हो चुका है।
सल्ट उपचुनाव में कुल 95 हजार मतदाता भाग लेंगे। एक जनवरी 2021 के आधार पर तैयार मतदाता सूची के अनुसार सल्ट में कुल मतदाताओं की संख्या 95, 241 है, जिसमें 48,682 पुरुष और 46,559 महिला मतदाता हैं। इसके लिए यहां कुल 136 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments