Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में सीबीआइ की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी की शिकायत पर ईपीएफओ के...

उत्तराखंड में सीबीआइ की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी की शिकायत पर ईपीएफओ के हल्द्वानी और देहरादून कार्यालय में छापेमारी

देहरादून : सीबीआइ ने उत्‍तराखंड में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईपीएफओ दफ्तर में गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआइ की टीम ने हल्द्वानी और देहरादून कार्यालय में छापेमारी की है। सीबीआइ की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक ईपीएफओ देहरादून और हल्द्वानी को लेकर लगातार गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। इस पर बुधवार को सीबीआइ देहरादून ने पांच-पाचं सदस्यीय दो टीम बनाकर देहरादून जीएमएस रोड और हल्द्वानी स्थित दफ्तर भेजी।

आज दोनों टीमें दफ्तर खुलते ही टीम छापेमारी में जुट गई। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में टीम ने कर्मचारी भविष्य निधि के ऑफिस में 2021-22 वित्तीय वर्ष के अभिलेखों को जांचा।

टीम के पहुंचने के बाद से कर्मचारियों में खलबली मच गई। दोनों दफ्तर में पड़ताल की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद जो भी खामियां पाई जाएंगी मामले में उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments