Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में सूखी ठंड का प्रकोप, कोहरे का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में सूखी ठंड का प्रकोप, कोहरे का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी न होने का सीधा असर मौसम पर दिखाई देने लगा है। प्रदेशभर में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। पर्वतीय इलाकों में शीतलहर और पाले ने ठंड बढ़ा दी है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 9 जनवरी को देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते सुबह और रात के समय दृश्यता काफी कम रहने की आशंका है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।

हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन सूखी ठंड से फिलहाल निजात मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में भी हालात में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। पूर्वानुमान है कि 14 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments