Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड युवा विधानसभा के चतुर्थ सत्र आनलाइन शुभारंभ

उत्तराखंड युवा विधानसभा के चतुर्थ सत्र आनलाइन शुभारंभ

युवा आह्वान संस्था के माध्यम से आज उत्तराखंड युवा विधानसभा के चतुर्थ सत्र का उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में उपस्थित 70 विधायकों को गोपनीयता की शपथ दिलायी।

बता दें 6 से 9 नवम्बर तक गैरसैंण में युवा विधानसभा आयोजित हो रही है उसमें प्रदेशभर से आने वाले सभी 70 युवाओं को जो युवा विधायक की भूमिका में नजर आएंगे उन्हें ऑनलाइन विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा संबोधित किया गया। युवा विधानसभा सत्र के दौरान उत्तराखंड के ज्वलन्त मुद्दों और विधेयकों के पक्ष विपक्ष को समझने का युवा प्रयास करेंगे ।विगत वर्षों से इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को विधायी प्रक्रिया समझाने सिखाने का काम युवा आह्वान संस्था कर रही है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने गैरसेंण ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसको सजने, संवारने का काम युवाओं के हाथ पर है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी युवा ही आगे चलकर राज्य और देश के उत्थान में अपना योगदान देंगे। अग्रवाल ने कहा की इस सदन के युवा विधायकों से मेरी आशा है कि उत्तराखंड के समाज के स्वभाव, संस्कृति और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर इस युवा सदन में संवैधानिक परिचर्चा करें।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि युवा आह्वान संस्था राज्य के युवाओं को मंच देकर उनकी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को उभारने का काम कर रही है। अग्रवाल ने कहा कि पिछले चार सालों से उत्तराखंड युवा विधानसभा जैसी एक पहल करके प्रदेश के युवाओं को सदन संचालन की और नीति निर्माण की कार्यविधि, प्रश्नकाल,शून्यकाल,तारांकिक प्रश्न ,बिल पर बहस करना से रूबरू करवाने का काम संस्था कर रही है।वो बहुत ही सराहनीय है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments