Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड राज्य अवर अधिनस्थ सेवा चयन परीक्षा (सिविल)-2021 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम...

उत्तराखंड राज्य अवर अधिनस्थ सेवा चयन परीक्षा (सिविल)-2021 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के तहत उत्तराखंड सम्मिलित के राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में घोषित कर दिए हैं। आयोग ने परीक्षा परिणामों के लिए कट ऑफ मार्क भी घोषित किए हैं।

इसके तहत नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक, कर निरीक्षक एवं खाण्डसारी निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा हेतु 2696 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। जबकि ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास निरीक्षक के पदों के लिए 837 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा 12 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी। इन पदों पर मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त 2022 को होना प्रस्तावित है। यह जानकारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव कर्मेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कट ऑफ लिस्ट को आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments