Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरी दिन की कार्यवाही शुरू,अब तक किसने...

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरी दिन की कार्यवाही शुरू,अब तक किसने क्या उठाये मुद्दे, पढ़ें

*नियम 310 के तहत हरिद्वार कुम्भ में हुए कोविड जांच फर्जीवाड़ा में चर्चा की विपक्ष ने की मांग*
*विपक्ष ने किया नियम 310 के तहत चर्चा करने की मांग को लेकर हंगामा*
*नियम 58 के तहत होगी कोविड जांच फर्जीवाड़े पर चर्चा*
[
*विधायक मनोज रावत ने उठाया प्रदेश में भूमिहीन किसानों का मुद्दा*
*विधायक ने पूछा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में क्रय की जानी वाली भूमि की अधिकतम सीमा निर्धारित कब करेगी सरकार*
*संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत ने बताया भूमि सुधात कानून को मजबूती से लागू कर रही है सरकार*
*राज्य में 10 नाली वाले को मानते हैं भूमिहीन*
*सरकार दे रही है ब्याज मुक्त ऋण*
*जवाब से सन्तुष्ट नजर नहीं आये विधायक मनोज रावत*
*कांग्रेस के विधायक ने दिया सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले धरना*
*धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी बैठे धरने पर*
*धारचूला विधानसभा क्षेत्र में अपनी विधायक निधि से टॉपर का बजट जारी होने के बाद भी टॉपर शुरू न होने को लेकर दिया धरना*
*विधानसभा क्षेत्र में नेटवर्किंग न होने से देश की सुरक्षा को बताया खतरा*
*कई जगहों पर नेपाल के नेटवर्किंग से देश की सुरक्षा को बताया खतरा*
*कहा , नेटवर्किंग न होने से छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई भी दो सालों से नहीं हुई*
*काज़ी निजामुद्दीन ने उठाया बढ़ती मंहगाई का मुद्दा*
*विधायक ने पूछा क्या मंहगाई को नियंत्रित करने व पेट्रोल, डीजल व एलपीजी पर राज्य टैक्स कम करने का विचार कर रही है सरकार*
*संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत ने कहा कोरोना महामारी के कारण राज्य के राजस्व पर पड़ा है प्रतिकूल प्रभाव*
*पेट्रोल, डीजल पर राज्य टैक्स कम करने का नहीं है कोई प्रस्ताव*
*एलपीजी के सम्बंध में निर्णय जीएसटी परिषद की सन्तुतियों के आधार पर होगा*
*विद्यायक आदेश चौहान ने पूछा बाढ़ नियंत्रण से जुड़ा प्रशन*
*ऊधमसिंह नगर जनपद की फीका नदी व ढेला नदी में बरसात में बाढ़ आने के कारण किसानों की भूमि को पहुँचता है भारी नुकसान*
*काश्तकारों की सैकड़ो बीघा भूमि को होता है नुकसान*
*सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा दोनों नदियों पर कराये जा रहे हैं बाढ़ सुरक्षा कार्य*
*कृषि भूमि व आवासीय बस्ती को की जा रही सुरक्षा प्रदान*
*संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा योजनाएं गठित की जा रही हैं-महाराज*
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments