Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड विस मानसून सत्र: तीसरा दिन आज, सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों...

उत्तराखंड विस मानसून सत्र: तीसरा दिन आज, सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों को मुख्यमंत्री ने दी सौगात

 देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए बड़ी घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी ने सदन में कहा कि राज्य के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों व पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ता में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसके बाद अब महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत हो जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से राज्य 1.60 लाख कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा। बताया कि सितंबर महीने के वेतन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार जुलाई और अगस्त माह का एरियर भी देगी। 

वहीं बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान विस अध्यक्ष ने भाजपा विधायक संजय गुप्ता का मोबाइल जब्त कर लिया। संजय गुप्ता सदन में फोन पर बात कर रहे थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments