Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड शासन में 24 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, आर राजेश कुमार...

उत्तराखंड शासन में 24 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, आर राजेश कुमार बने देहरादून के नए जिलाधिकारी

लंबे समय से उत्तराखंड राज्य में आईएएस अधिकारियों के तबादले की सुगबुगाहट चल रही थी जिसके बाद आखिरकार सोमवार देर शाम को 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। मुख्य रूप से देहरादून जिला अधिकारी आशीष श्रीवास्तव को हटाकर आर राजेश कुमार को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही लंबे समय से ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही आईएएस राधिका झा से ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी हटाकर आईएएस सौजन्य को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यही नहीं, पिछले महीने ही आईएएस अभिषेक रुहेला को परिवहन निगम के एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जिन्हें हटाकर अब आईएएस नीरज खैरवाल को परिवहन निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत को पिटकुल, यूपीसीएल और उरेड़ा का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।पकंज पांडे को राजस्व सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है. रणबीर सिंह चौहान को भी आयुक्त आबकारी बनाया गया है. मनीषा पंवार को अपर मुख्य सचिव, वित्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नितेश कुमार झा को पंचायती राज का सचिव बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments