Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड सरकार सख्त, सोमवार से सीमाएं सील करने की तैयारी; लिए जा...

उत्तराखंड सरकार सख्त, सोमवार से सीमाएं सील करने की तैयारी; लिए जा सकते हैं कई कड़े फैसले

देहरादून। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य में बेकाबू होते हालात ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसे देखते हुए सरकार सोमवार से सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। इसके तहत राज्य की सीमाएं सील करने के साथ ही कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिलों देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर और कुछ अन्य जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों को सील करने पर मंथन चल रहा है। अंतर जिला परिवहन बंद करने के साथ ही जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुलने के समय में कटौती के अलावा परचून की दुकानें सप्ताह में दो दिन खोलने पर विचार किया जा रहा है। इस बीच शनिवार शाम को देहरादून के विधायकों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर दून में कोरोना संक्रमण की बढ़ती गति पर चिंता जताई। साथ ही इसकी रोकथाम को सख्त कदम उठाने का आग्रह किया। दून, देश के कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित 15 जिलों में शामिल है। उधर, सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार स्थिति पर गंभीरता से नजर रखे हुए है। एक-दो दिन में कड़े कदम उठाने को सरकार तैयार है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिस तेजी से पैर पसार रही है, उसने चिंता और चुनौती दोनों में इजाफा कर दिया है। शहर से लेकर गांव तक रोजाना ही बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। हालात ये है कि अब अस्पतालों में बेड के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर जिलों में स्थिति अधिक खराब है। हालांकि, इन जिलों में 10 मई की सुबह पांच बजे तक पूर्ण कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा शेष 10 जिलों में नगर निकायों, कस्बों व ग्रामीण बाजारों में भी कोरोना कर्फ्यू घोषित किया गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments