Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडः निजामुद्दीन मरकज से मसूरी के पांच और नैनीताल के आठ लोग...

उत्तराखंडः निजामुद्दीन मरकज से मसूरी के पांच और नैनीताल के आठ लोग लौटे थे वापस

देहरादून। निजामुद्दीन मरकज में मसूरी के पांच और नैनीताल के आठ लोग शामिल होकर वापस लौटे थे। मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद देशभर में अफरातफरी का माहौल है। अब तक निजामुद्दीन मरकज में उत्तराखंड के 26 लोगों के शामिल होने की बात सामने आ चुकी है।

खुफिया तंत्र की जांच पड़ताल में एक और चैंकाने वाली बात सामने आई है कि प्रदेश के 280 लोग अभी जमात में बाहर गए हुए हैं। ये लोग देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी के बताए गए हैं।

रानीखेत में सात जमातियों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सातों फरवरी में जमात में पीलीभीत तक गए थे, लेकिन एक दिन पहले निजामुद्दीन जमात से लौटे चारों लोगों के संपर्क में थे। एहतियात के तौर पर इन्हें क्वारंटीन किया गया है।

नैनीताल में तबदील जमात के आठ लोग मिले
मसूरी के जमातियों के मरकज में शामिल होने की बात से शासन प्रसासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं नैनीताल में तबदील जमात के आठ लोग मिले हैं। जिन्हें पुलिस ने मंगलवार को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया है। 31 मार्च को जारी हुई लिस्ट में इनके नाम शामिल हैं और इनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री भी है।

ये लोग यहां मल्ली ताल में देखे गए, जिसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को दी। देर रात पुलिस प्रशासन के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और जमाती सहित उनके परिवार के सदस्यों को भी ले गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments