Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में खिली धूप, मैदानों पर कोहरा छाया, बढ़ी ठंड

उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में खिली धूप, मैदानों पर कोहरा छाया, बढ़ी ठंड

weather, snowfall, fogदेहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जहां धूप खिलने से ठंड से राहत मिली है तो वहीं मैदानी इलाके कोहरे के प्रकोप से कांप रहे हैं। यह तस्वीर चमोली की है। जहां सुबह की शुरुआत धूप से हुई और दोपहर बाद बादल छा गए।

weather, snowfall, fog

आज सोमवार को पिथौरागढ़ में कुछ इस तरह धूप खिली। जिससे यहां के लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि इन दिनों यहां रात में यहां हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

weather, snowfall, fog

हरिद्वार में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम थी। धूप न निकलने से यहां लोग घरों में दुबके रहे।

weather, snowfall, fog

नए साल के जश्न के लिए तैयार हुए औली में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। यहां भी धूप के दर्शन होने से ठंड से कुछ राहत मिली है।

weather, snowfall, fog

रुड़की में आज सुबह कोहरा छाया रहा। यहां सूर्य दर्शन नहीं हुए। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

weather, snowfall, fog

कुंड-ऊखीमठ-मंडल-चोपता-गोपेश्वर हाईवे पर आजकल ये नजारा आम है। यहां पर्यटकों की आमद की वजह से दुगलबिट्टा के समीप जाम लग रहा है।

weather, snowfall, fog

पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी का बेटुलीधार बर्फ के आगोश में है। यहां स्नो स्कीइंग की जाती है। यहां कड़ाके की सर्दी से स्थानीय लोग बेहाल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments