Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडः यूजेवीएनएल में खुलने वाला है नौकरियों का पिटारा

उत्तराखंडः यूजेवीएनएल में खुलने वाला है नौकरियों का पिटारा

देहरादून। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में इस साल भर्तियों का पिटारा खुलने वाला है। पिछले तीन सालों से यहां नई भर्तियां नहीं हुई हैं। इंजीनियरों और जियोलाॅजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए युजेवीएनएल ने पंतनगर विश्वविद्यालय को सिफारिश भेजी है।

युजेवीएनएल में पिछली भर्तियां फरवरी 2017 में हुई थी। इन भर्तियों के बाद रिक्त हुए पदों पर अब इस साल भर्तियां शुरू होने जा रही है । यूजेवीएनएल मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सहायक अभियंता के दस, सहायक अभियंता सिविल के दस और जियोलाॅजिस्ट के एक पद के लिए सिफारिश पंतनगर विवि को भेज दी गई है।

पंतनगर विवि की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए अखिल भारतीय स्तर पर भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। इसका नोटिफिकेशन नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के प्रथम सप्ताह या दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। यह सभी पद श्रेणी-2 के हैं। यूजेतीएनएल प्रशासन के मुताबिक, जून 2021 तक सभी भर्तियां पूरी कर ली जाएंगी।

यूपीसीएल में भी आने वाला है मौका
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में भी रिक्त पदों पर भर्ती का मौका आने वाला है। इस पर यूपीसीएल बोर्ड अपनी मुहर लगा चुका है। भर्तियों के लिए पदों की गणना का काम जारी है। जल्द ही इसका भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments