Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड कांग्रेस में भूचाल: पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बेटे के बाद,...

उत्‍तराखंड कांग्रेस में भूचाल: पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बेटे के बाद, विधायक मयूख महर ने PCC से दिया इस्‍तीफा

देहरादून : प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह के बाद अब पिथौरागढ़ विधायक ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया है।

मारा जा रहा अन्य कार्यकर्ताओं का हक : मयूख महर
पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने सदस्य पद की नियुक्ति में बंदरबाट का आरोप लगाते हुए पीसीसी सदस्य पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक पद पर पार्टी जोर देती रही है। लेकिन विधायकों को यह पद देकर अन्य कार्यकर्ताओं का हक मारा जा रहा है।

बड़े व जनाधार वाले नेताओं की उपेक्षा : अभिषेक सिंह
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्य पद से इस्‍तीफा दे दिया था। इस्‍तीफे में उन्होंने कहा कि पार्टी में बड़े व जनाधार वाले नेताओं की उपेक्षा हो रही है। उनके स्थान पर किसी बड़े नेता को सम्मिलित किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments