Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड के पहाड़ों में अगले सप्ताह बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्‍तराखंड के पहाड़ों में अगले सप्ताह बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क है और पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि अगले सप्ताह प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।

शीतकाल में प्रदेश में बेहद कम बारिश हुई है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो एक से 17 फरवरी तक 48 फीसद कम वर्षा हुई। सामान्यतौर पर इस अवधि में 76.6 मिमी बारिश होती है, जो कि इस बार 39.6 मिमी दर्ज की गई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पडऩे के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में आंशिक बदलाव हो सकता है। विशेषकर 24 व 25 फरवरी को  ऊंचाई वाले इलाकों में  कहीं-कहीं तीन से पांच सेमी बारिश हो सकती है, साथ ही अच्छी बर्फबारी की भी उम्मीद है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments