Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड के महाविद्यालयों में दो साल बाद चुनावी संग्राम आज, होगा छात्र...

उत्‍तराखंड के महाविद्यालयों में दो साल बाद चुनावी संग्राम आज, होगा छात्र संघ का गठन

देहरादून : प्रदेशभर में दो साल बाद महाविद्यालयों में शनिवार को छात्र संघ का गठन होगा। इसके लिए मतदान जारी है। छात्र अपनी पसंद के उम्‍मीदवार के लिए मतदान कर रहे हैं।

प्रदेश के 119 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व चार सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों यानि कुल 123 महाविद्यालयों में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। उसके तुरंत बाद मतगणना होगी और शाम को सभी कालेजों के छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

लिंग्दोह कमेटी के नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा
छात्र संघ चुनाव के दौरान लिंग्दोह कमेटी के नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। छात्रसंघ चुनाव में राजनीतिक दलों ने भी इस अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा है। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी चुनाव में रणनीतिकार की सक्रिय भूमिका बना रहे हैं। प्रदेशभर के 119 राजकीय महाविद्यालय, तीन राज्य विश्वविद्यालयों श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि, कुमाऊं विवि हल्द्वानी व सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा से संबद्ध हैं।

जबकि देहरादून के चार सहायता प्रात अशासकीय महाविद्यालय डीएवी, डीबीएस, श्री गुरु राम राय पीजी कालेज व एमकेपी पीजी कालेज हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विवि से संबद्ध हैं। छात्र संघ चुनाव में मुख्यत: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), आर्यन, सत्यम शिवम छात्र संगठन, एसएफआइ के प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments