Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में 22 फरवरी से बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्‍तराखंड में 22 फरवरी से बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है। ऐसे में ज्यादातर इलाकों में अधिकतर तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि, 22 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

सुबह-शाम अब भी बनी हुई है ठिठुरन

बीते एक सप्ताह से प्रदेश में आसमान साफ है। हालांकि, हिमालयी क्षेत्र में आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और आसपास के इलाकों में अब कोहरे का प्रकोप भी कम हो गया है। दिन में चटख धूप चुभ रही है और हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। इस बीच सुबह-शाम अब भी ठिठुरन बनी हुई है।

प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम बना रह सकता है शुष्क

देहरादून में अधिकतम तापमान इस माह अब तक सर्वाधिक रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य स्थानों पर भी पारे में इजाफा हुआ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि, 22 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बादल विकसित हो सकते हैं। जिससे हल्की बारिश और हिमपात के आसार बन रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments