Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त दिए जाएंगे तीन गैस...

उत्‍तराखंड में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त दिए जाएंगे तीन गैस सिलिंडर

देहरादून: मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कैबिनेट की बैठक में कई महत्‍वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। जिसमें कई बिंदुओं पर कैबिनेट की मुहर लगी। गुरुवार को आयोजित कैबिनेट में राज्‍य में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए तीन गैस सिलिंडर मुफ्त दिए जाने का निर्णय लिया गया। इस योजना से एक लाख 84 हजार 142 परिवार लाभान्वित होंगे। सरकार पर प्रतिवर्ष 55 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

आज कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयः
1. अंतिम विधानसभा सत्रावसान का औपचारिक अनुमोदन प्रदान किया गया।
2. हरिद्वार जिला पंचायत निर्वाचन के संबंध में निर्णय लिया गया कि एडवोकेट जनरल से उक्त के संबंध में विधिक पहलू से अवगत करायेंगे। इसके पश्चात कैबिनेट निर्णय लेगी।
3. प्रदेश के सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति वर्ष तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। इससे संबंधित लाभार्थियों की संख्या 1 लाख 84 हजार 1 सौ 42 है तथा इस पर कुल 55 करोड़ रू. का व्यय भार होगा।
4. गेंहू खरीद से संबंधित हर वर्ष की तरह कृषकों को प्रति क्विंटल 20 रू. बोनस देने का निर्णय दिया गया।
5. गन्ना विभाग द्वारा शासकीय गारंटी दी जाती है, इसके ऊपर प्रतिभूति शुल्क गन्ना विभाग को देना होता है, अधिनियम के अनुसार यह धनराशि गन्ना विभाग, शासन को निशुल्क रूप में देगा। यदि गन्ना मूल्य भुगतान के लिये गन्ना विभाग को धन की आवश्यकता होगी तो उसकी प्रतिपूर्ति सरकार करेगी। यदि इस शुल्क को देने के लिये धन की आवश्यकता होगी तो सरकार वित्तीय सहायता देगी।
6. पशुपालन विभाग में कृत्रिम गर्भाधान के लिये जाने वाले कार्मिकों को पूर्व की भांति मैदान में 40 रू. और पहाड़ में 50 रू. दिया जायेगा।
7. श्री केदारनाथ निर्माण के संबंध में जिन भवनों को 1 मंजिल से बढ़ाकर 2 मंजिल करनी है उनके लिये संबंधित ठेकेदार को उसी दर पर कार्य करने की मंजूरी दी गयी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments