Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउपनल के माध्यम से सेवा देने वाले कर्मियों द्वारा की गई हड़ताल...

उपनल के माध्यम से सेवा देने वाले कर्मियों द्वारा की गई हड़ताल की अवधि के मानदेय का भुगतान करेगी राज्य सरकार

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के अनुरोध पर विभिन्न शासकीय विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्थानीय निकायों आदि में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से प्रायोजित सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों द्वारा 22 फरवरी से 17 अप्रैल तक की गई हड़ताल अवधि के मानदेय का भुगतान संबंधित व्यक्तियों को किए जाने की स्वीकृति दी है। 

मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रमुख सचिव एल.फैनई ने आदेश जारी कर दिये हैं कि हड़ताल करने वाले व्यक्तियों का हड़ताल अवधि का वेतन उनके अवशेष अर्जित अवकाश में परिवर्तित या समायोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments