Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित हो', कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की CM...

ऋषिकेश आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित हो’, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की CM धामी से मुलाकात

ऋषिकेश: नगर विकास एवं वित्त मंत्री ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें विधानसभा क्षेत्र में आपदा से संबंधित हालात से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऋषिकेश क्षेत्र को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की।

सचिवालय में मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश की स्थिति से अवगत कराया। बताया कि इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा होने के कारण रायवाला, श्यामपुर, खदरी, पांडेय प्लाट (ठाकुरपुर), गुमानीवाला सहित अनेकों ग्रामीण क्षेत्र एवं चन्देश्वरनगर, गंगानगर, मंसा देवी, शिवाजीनगर सहित शहरी क्षेत्रों में जल भराव से काफी नुकसान हुआ है। बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के सम्पूर्ण क्षेत्र का जन-जीवन बाढ़ से प्रभावित हुआ है।

स्थानीय आम जनमानस को इस अतिवृष्टि से उत्पन्न जलभराव के कारण परिसम्पत्तियों के व्यापक नुकसान के साथ ही पशुधन की भी हानि हुई है। बताया कि समुचित जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जलभराव, भू-धसाव तथा किसानों की खरीफ की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया ना जरूरी है। जिससे क्षेत्र के निवासियों को उचित मुआवजा मिल सके। साथ ही भविष्य में बाढ़ एवं जलभराव की समस्या से समुचित निदान के लिए सुनियोजित कदम उठाये जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments