Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश के खदरी माफ के रिहायसी इलाके में गुलदार की धमक से...

ऋषिकेश के खदरी माफ के रिहायसी इलाके में गुलदार की धमक से लोगों में खौफ , रिहायशी इलाके में गुलदार की धमक सीसीटीवी में कैद

ऋषिकेश की ग्राम सभा खदरी खड़क माफ के निवासी इन दिनों फिर से गुलदार के खौफ में जीने को मजबूर हैं। लगातार गुलदार क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रहा है। जिसकी तस्वीरें भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने डर की वजह से शाम के समय बच्चों का घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है। मामला संज्ञान में आने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान ने वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।

जिसमें वन अधिकारियों से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ पिंजरा लगाए जाने की मांग की गई है। बता दें कि देर रात बाइक सवार दो युवक भी गुलदार का निवाला बनने से बचे है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए नजारे को गौर से देखिए। एक बाइक सवार के गुजरते ही दीवार फांदकर गुलदार सड़क क्रॉस करते हुए निकल गया। जबकि दूसरा बाइक सवार गुलदार के सड़क क्रॉस करते ही पीछे से आ गया। यदि चंद सेकेंड का फर्क होता तो गुलदार बाइक सवारों पर हमला कर उन्हें घायल कर अपने मुंह का निवाला बना सकता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments